फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
accident in khiri
विज्ञापन
महेवागंज। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गड़रियनपुरवा निवासी सूर्य प्रसाद (35) पुत्र बाबूराम शनिवार को पड़ोस के गांव तेतारपुर गया था। शाम छह बजे वह साइकिल से घर वापस जा रहा था। वह अपने गांव के करीब पहुंचता इससे पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें