फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भड़की एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजिका लक्ष्मी पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण कर रही हैं। संदेशखाली में जिन पीड़िताओं के साथ जघन्य अपराध हुआ है, उनमें से अधिकांश पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं हैं। परिषद कि मांग है कि मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए।
प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सवितार गोस्वामी ने कहा कि टीएमसी ने जो संदेशखाली में माताओं और बहनों के साथ किया है, उससे पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान रुचि तिवारी, श्रष्टि अवस्थी, तहसील सह संयोजिका सलोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय पांडे, विभाग संयोजक अमन गुप्ता, जिला सहसंयोजक विनीत अवस्थी, मानस ठाकुर, सुधांशु प्रजापति, नगर मंत्री शिखर तिवारी, हर्ष, कृष्ण गुप्ता, प्रिंस, सूरज, कान्हा, अभय शुक्ला, मयंक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला में एबीवीपी ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई के नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 10 फरवरी को सत्ता पार्टी के नेता शेख शाहजहां व उनके सहयोगियों ने नाबालिग व महिलाओं का अपहरण कर पार्टी कार्यालय में शोषण किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में यह सब हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य सचिन राज, जिला सहसंयोजक उदय मिश्र, अक्षत पांडे, दीपांशु, अमन, अनिकेत, हर्ष, प्रांजल, दीपक, हेमंत, आशीर्वाद, रिशु, साहिल, हर्षित, दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें