फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के नए सीडीओ बने अभिषेक, अनिल को महाराजगंज भेजा

विज्ञापन
नवागत सीडीओ अभिषेक कुमार-
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने रविवार की देर रात सीडीओ सहित जनपद स्तर के कई अफसरों का गैर जनपद तबादला कर दिया। सीडीओ अनिल सिंह को महाराजगंज का सीडीओ बनाया गया है, वहीं हापुड़ के सीडीओ अभिषेक कुमार को लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह लखीमपुर में पिछले तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। विकास भवन को हरा-भरा बनाने में काफी योगदान रहा है। सीडीओ अनिल के जाने के बाद अब नए सीडीओ अभिषेक जिले के विकास को गति देंगे। नए सीडीओ मंगलवार को पदभार ग्रहण कर सकते हैं। सीडीओ के अलावा एनआरएम के डीसी राजेंद्र श्रीवास्तव का शासन ने प्रमोशन करते हुए जनपद जालौन का सीडीओ बनाया है।
इनकी जगह पर सीतापुर के डीसी मनरेगा जितेंद्र कुमार मिश्रा को लखीमपुर का एनआरएम का डीसी बनाया है। एआरटीओ आलोक कुमार को जनपद कानपुर भेजा गया है। इनकी जगह पर लखनऊ के एआरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी को लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को हरदोई तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, ललित पाठक, विनय पांडेय, साधना श्रीवास्तव का गैर जनपद तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें