फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती के विरोध में आप ने निकाला लालटेन जुलूस

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में सड़़को पर उतरे आम आदमी पार्टी के लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लालटेन जुलूस निकाला। सीएम को ज्ञापन भेजकर निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा के नेतृत्व में आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को अंबेडकर पार्क में जुटे। बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अंबेडकर पार्क से हीरालाल धर्मशाला तक लालटेन जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष हरीश वर्मा ने पूरे प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, इससे लोग परेशान हैं। यह स्थिति तब है जब चार हजार मेगावाट बिजली के उत्पादन के साथ 23 हजार मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है, जबकि सूबे में 27 हजार मेगावाट बिजली की ही जरूरत है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में कई लोगों की मौत तक गर्मी की वजह से हो चुकी है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने, गर्मी से जिन लोगों की मौतें हुई है उनके परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने, बिजली विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्त करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें