लखीमपुर खीरी। आधार कार्ड के अपडेशन और नए आधार कार्ड बनवाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन विकास भवन परिसर में 06 जुलाई से किया जा रहा है। इसमें आधार से संबंधित सभी सेवाएं जैसे मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल, लिंग, जन्मतिथि, पते का अपडेशन, बायोमेट्रिक अपडेशन, बच्चों के नए आधार आदि की सेवायें प्रदान की जाएंगी। यह जानकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एकता श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि विकास भवन में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले आधार कार्ड का विशेष कैंप में आधार से संबंधित सभी सेवा जैसे मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल, लिंग, जन्मतिथि, पते का अपडेशन, बायोमेट्रिक अपडेशन, बच्चों के नए आधार आदि की सेवा प्रदान की जाएगी। आधार जारी करने वाली सस्था यूआईएडीआई ने आग्रह किया है की जिन लोगो के आधार दस साल पहले बनाए गए थे और उसके बाद कभी अपडेट नही करवाया है, ऐसे आधार संख्या धारक अपने पहचान और पते के प्रमाण से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करा लें।