चोरी की बाइक के साथ भीरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
पलियाकलां। भीरा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भीरा नहर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका। बाइक संबंधी कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। सख्ती से पूछताछ करने पर बाइक चोरी की बताई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चिराग शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी भीरा का होना बताया है। बाइक यूपी 31 बीएन 9973 भी चोरी की पाई गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए उक्त युवक का चालान किया गया है। संवाद