संसारपुर। कंबाइन से धान काटने बिहार गए गांव अंगदपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने विरोध जताया और पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
अंगदपुर गांव निवासी शरीफ खान का 24 वर्षीय पुत्र शहीम खान एक पखवाड़ा पूर्व बिहार में कंबाइन से धान काटने गया था। वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। बिहार में उसके साथी ने एफआईआर में कंबाइन पलटने से मौत होना बताया है, लेकिन शरीफ खान का आरोप है कि बेटे की हत्या कर दी गई है। इसी वजह से उन्हें जानकारी नहीं दी। शव लेकर गांव आ गए। मंगलवार की सुबह जब शहीम खान का शव संसारपुर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया।