फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में भैंस नहलाने गया युवक डूबा

विज्ञापन
घाघरा नदी में डूबे युवक नागेंद्र की फाईल फाेटो
विज्ञापन
धौरहरा। थाना क्षेत्र ईसानगर के अंतर्गत अख्तियारपुर गांव का एक युवक घाघरा नदी में डूब गया। वह अपने ताऊ के साथ नदी में अपनी भैंस नहलाने गया था। युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारीबेहड़ के मजरा गांव अख्तियारपुर निवासी रामगोपाल वर्मा का 31 वर्षीय पुत्र नागेंद्र उर्फ गुड्डू बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अपने ताऊ रामाधार के साथ भैंस को घाघरा नदी में नहलाने के लिए ले गया था। बताया जाता है कि भैंस को नहलाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। भतीजे को नदी में डूबते देख रामाधार उसे बचाने की कोशिश में नदी में घुसे, लेकिन तेज बहाव होने के कारण वह भी डूबने लगे।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देख एक बांस के सहारे उन्हें निकालने की कोशिश की। ग्रामीण रामाधार को तो निकालने में कामयाब रहे लेकिन नागेंद्र डूब गया। घटना की सूचना पाकर थाना ईसानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नागेंद्र को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचित किया है। फिलहाल गोताखोरों को नागेंद्र की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना से घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गोवा में काम करने गए रामाधार के बेटे की दो दिन पहले मौत हो गई थी। अभी तक उसका शव घर नहीं पहुंच सका है। इसी बीच परिवार के एक युवक के डूब जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें