फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में जमीन के विवाद में आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर निवासी 40 वर्षीय नारद सोमवार को नदी के दूसरी ओर खेत में गेहूं बोकर आया था। मंगलवार को खेत की मेड़ सही कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग फसल को नष्ट करने पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर रामरूप ने नारद पर फायर कर दिया। उसे कई छर्रे लगे। इसके बाद उसे नाव से सीएचसी बिजुआ ले जाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भीरा एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि कटान की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर कुंवरपुर में विवाद हो गया था। इसमें युवक को छर्रे लगे हैं। घायल को इलाज के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें