फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला युवक, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। बाइक सवार युवक के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को संदिग्ध मान चौकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं कोतवाल ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव घोसियाना पयाग निवासी अल्फाक ने बताया कि भतीजा रेहान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से दवा लेने लखीमपुर गया था। घर से जाने के एक घंटे बाद रेहान ने घर फोन कर बताया कि मझरा फार्म के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लोग उसका अपहरण कर जंगल के अंदर ले जा रहे हैं। इसके बाद रेहान का फोन बंद हो गया।
अपहरण की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। चौकी पुलिस ने जंगल में तलाश शुरू की। इस बीच तेदुही के पास सड़क पर रेहान बेहोशी की हालत में मिला। कुछ दूर पर सही सलामत बाइक भी बरामद हो गई। परिजनों ने उसे कस्बे में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सदर कोतवाल अंबर सिंह ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें