गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की रात चैती मेले में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। लोगों का आरोप था कि युवक शराब के नशे में लोगों से बदसलूकी कर रहा था। पिटाई से युवक अचेत हो गया तो लोग उसे छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गोला सीएचसी भर्ती कराया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी युवक हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बुंदेली नानकार निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। युवक को इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा गया था। संवाद