फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बहन को छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। रक्षाबंधन पर बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे एक युवक की थाना क्षेत्र के कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर सोमवार शाम एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे उपनिरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव व सिपाहियों ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक की पहचान सुशील (27) पुत्र बदले निवासी बिहारीपुर थाना मितौली के रूप में हुई।
मृतक के भाई संतोष ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहन किराना टेमरा गांव से आई थी। राखी के बाद सुशील उसे ससुराल छोड़ने गया था। कस्ता से पैदल घर जाते समय गैस एजेंसी के पास वह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। काफी देर तक सड़क पर लेटा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल



सिकंद्राबाद। आशाराम पुत्र विश्राम निवासी ग्राम लौका के पास बेचेलाल पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम द्वारिकानगर अपनी चप्पल सिलवा रहा था। इसी दौरान कस्बा नीमगांव की ओर से आ रही मोटर साइकिल, जिसे अनुज निवासी परसेहरा देवरी चला रहा था, आशाराम व बेचेलाल से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बेचेलाल (55) पुत्र नंदलाल निवासी द्वारिका नगर की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें