फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर सो रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। कंचनपुर जिले की कृष्णपुर नगर पालिका में घर के बाहर बनी झोंपड़ी में सो रही एक विवाहिता को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कंचनपुर जिले के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड एक निगाली गांव निवासी 28 वर्षीय कमला आउजी मलिक मासिक धर्म के कारण घर से बाहर बनी झोंपड़ी में सो रही थी। इस दौरान उसके बाएं गाल पर सांप ने डस लिया। उपचार के लिए उसे धनगढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त महिला के तीन बच्चे हैं और उसका पति भारत के किसी शहर में काम करता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें