जसवंत नगर पुल पर बैठी बच्ची। स्रोत :सोशल मीडिया
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव लुधौनी जसवंतनगर गांव के बीच शारदा नदी के पुल पर अज्ञात महिला अपनी करीब एक वर्षीय बेटी को पुल पर ही बैठाकर नदी में कूदकर लापता हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ओपी राय ने मासूम बच्ची को महिला आरक्षी को सौंप कर तलाश शुरू कराई। पुलिस अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त करवाने में जुटी है। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि मासूम बेटी पुल के फुटपाथ पर बैठी पाई गई है। लोगों ने बताया महिला नदी में कूदी है, बच्ची की शिनाख्त कराई जा रही है। संवाद