लखीमपुर खीरी। फूड कॉरपोरेशन कार्यालय लखीमपुर में तैनात दिनेश कुमार धुरिया ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ ठगी की कोशिश का केस दर्ज कराया है।
शिकायत में उन्होंने कहा कि किसी ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया और उस नंबर से व्हाट्सएप के जरिये उनके परिचितों से रुपये मांगे जा रहे हैं। लोगों को गलत संदेश भी भेजे गए, जबकि उन्होंने उस नंबर से कभी व्हाट्सएप नहीं चलाया। जानकारी होने पर दिनेश कुमार ने अपने भाई महेश से एकाउंट डिलीट करा दिया। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच शुरू की।