फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा देने जा रहा छात्र नदी में डूबा, जान गई

विज्ञापन
छात्र की डूबने की खबर सुन नदी किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। सरयू नदी पार कर रामप्यारे इंटर कॉलेज शिवपुर बहराइच में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देने जा रहे ईसानगर थाना क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी छात्र की नदी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना ईसानगर के गांव चकदहा निवासी पैकरमा का 18 वर्षीय रामसिंह सोमवार सुबह अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने बहराइच जिले के शिवपुर स्थित प्यारेलाल इंटर कॉलेज सरयू नदी पार कर पैदल जा रहा था। वह कक्षा-11 का छात्र था।
अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें