निघासन। गांव सुथना बरसोला में शनिवार को रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सर्वजीत सिंह के घर में घुसकर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोप है कि उसकी पगड़ी उतारकर बेअदबी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सर्वजीत सिंह ने बताया कि वह इंडियन बैंक तिकुनिया से एक लाख रुपये निकालकर घर आया था। हमलावरों में काबुल सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरपाल सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ थे। मारपीट के दौरान उसकी मां बलविंदर कौर बीच-बचाव के लिए आई। इस घटना में एक लाख रुपये गायब हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।