पलिया के अंबेडकरनगर में हाथियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। संवाद
पलियाकलां। दुधवा के जंगल से निकलकर जंगली हाथी लगातार फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
बुधवार रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने अंबेडकरनगर गांव में उत्पात मचाया। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पटाखा, ट्रैक्टर आदि की आवाजों के जरिये हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ा। किसान रामानंद पुत्र विंध्याचल ने बताया कि उसकी करीब एक एकड़ गन्ने की फसल जंगली हाथियों के झुंड ने पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दी है। वन विभाग ने मौका मुआयना करते हुए मुआवजा दिलाने की आश्वासन दिया है। संवाद