हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल को दिखाते किसान।
ममरी। नेपाली हाथियों के झुंड ने गांव गंगापुर और मस्तीपुर के नौ किसानों की पांच एकड़ गन्ना व धान की फसल रौंद डाली। हाथियों ने मस्तीपुर निवासी किसान छिंदा सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह और गंगापुर निवासी किसान मलखान, रामनरेश, राम सिंह, हरिश्चंद्र, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार के खेतों में खड़ी 30 बीघे गन्ना धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर डाली।
किसानों की सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, वनरक्षक अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों और ग्रामीणों के शोर मचाने, आग जलाने, पटाखे दागने पर हाथी फिर सहजनिया के जंगल में चले गए। वन कर्मियों की टीम हाथियों की चहलकदमी पर नजर रखे है। संवाद