महाराजा अग्रसेन जयंती पर तिकुनिया में निकली शोभायात्रा। संवाद
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सोमवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कॉलेज के बच्चों और अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित हेमंत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से कराई। महाराजा की गद्दी की सर्वाधिक बोली 7100 लगाकर दुर्गा प्रसाद गोयल गद्दी पर विराजमान हुए। दुर्गा प्रसाद गोयल को एक सजी बग्गी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में इंटर काॅलेज व विद्या मंदिर के बच्चे भी शामिल हुए। शोभायात्रा में शिवचरण शर्मा, आशीष अग्रवाल, शिवकुमार गर्ग, विजय गर्ग, आशीष गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग, धीरज मित्तल,आनंद अग्रवाल, अजय गर्ग, ज्ञानचंद गोयल, बृजलाल अग्रवाल और सागर अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद