कस्बे में निकाली गई श्रीराम बरात। स्रोत : सोशल मीडिया
मोहम्मदी। श्रीरामलीला में शनिवार रात भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। बरात में आतिशबाजी ढोल-नगाड़े, डीजे हाथी, गतका पार्टी सबसे आगे चल रहे थे। कई तरह की झांकियां सजाई गई थीं। बरात कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। कई जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। अस्तल मंदिर में बरात का स्वागत कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान कस्बे के तमाम लोग और नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद