फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओयल में डिहाइड्रेशन से एक बच्ची की मौत

विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक पांच वर्षीय बच्ची की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। बच्ची को डिहाइड्रेशन होने पर भर्ती कराया गया था। वहीं, उल्टी-दस्त से पीड़ित नौ वर्षीय बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शारदानगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पांच वर्षीय पुत्री अंशिका को डिहाइड्रेशन होने पर तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी के डॉक्टर ने चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उधर, उल्टी दस्त से पीड़ित नौ वर्षीय दिव्यांशु पुत्र मगन बिहारी निवासी गोकुलपुरी का इलाज चल रहा है। इसकी हालत में सुधार होना बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें