लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदी अनीता (55) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को आबकारी अधिनियम के तहत सजा हुई थी। वह आठ मई को ही कारागार में आई थी। जिला कारागार प्रशासन के मुताबिक, महिला बंदी को दौरा पड़ रहे थे। इसी के चलते भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जिला कारागार अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि थाना फूलबेहड़ के ग्राम सैदापुर निवासी अनीता पत्नी बब्लू को नौ मई की सुबह अचानक दौरा पड़ा। जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने इलाज किया लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने महिला बंदी को लखनऊ केजीएमयू रेफर किया जहां पर सोमवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद