फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक दर्जन बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

विज्ञापन
गोला में प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त करते अधिकारी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में बचपन बचाओ आंदोलन समिति के सहयोग से बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन से सहायक परियोजना अधिकारी राजबहादुर, श्रम विभाग के इंद्रजीत के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस से जैनेंद्र कुमार, आरक्षी राजेश कुमार यादव, चाइल्ड लाइन से गंगासागर, संतोष राजवंशी के साथ गोला मैलानी और संसारपुर में अभियान चलाकर 12 बाल श्रमिकों को बंधन मुक्त कराया गया। टीम ने गोला में नमकीन की दुकान से पांच, मैलानी में दुकान और होटल से दो, बांकेगंज में होटल और दुकान से तीन और संसारपुर में होटल से दो बाल श्रमिकों को श्रम कार्य मुक्त कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें