मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रमाकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जुलाई की शाम वह अपने घर पर था तभी गांव की प्रमिला, अवधेश और जयप्रकाश लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित की पत्नी यशोदा बचाने आई उसे भी मारा पीटा। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। संवाद