अजान। मां भगवती दुर्गा का तृतीय जागरण एवं पूजन समारोह 11 अप्रैल से मुगलाखेड़ा में होगा।
पुजारी यदुनंदन प्रसाद ने बताया कि मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन 11 अप्रैल से शुरू होगा। 19 को जागरण तथा 20 अप्रैल को कन्याभोज एवं विशाल भंडारा क्षेत्रीय जनता के सहयोग से किया जायेगा। 21 अप्रैल को बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर पर गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन किया जायेगा।