फरधान। क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द में हनुमान महायज्ञ के आरंभ होने से पहले शुक्रवार से अखंड पाठ हुआ।
हनुमान महायज्ञ में दूर-दूर से आए विद्वानों के प्रवचन होंगे। यज्ञ के आयोजक विद्यासागर ने बताया कि 23 फरवरी को जलयात्रा मंडप प्रवेश, 24 फरवरी को अरणि-मंथन के साथ हवन प्रारंभ होगा। वेदी रचना के साथ ही प्रवचन शुरू हो जाएंगे। 24 फरवरी से 2 मार्च तक दोपहर व शाम को दो पाली में प्रवचन होंगे। स्थानीय केशव पंडित, हरदोई के हरिश्चंद्र मिश्रा प्रेमी, मौजमाबाद के कैलाश चंद्र त्रिवेदी आदि विद्वानों के प्रवचन निर्धारित हो चुके हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव वालों का सहयोग मिल रहा है।