गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में एक बालक की कुएं में गिरकर मौत हो गई।
बीती रात गांव के लोग कुएं पर पटाखे दाग रहे थे। कुआं की पाड़ नहीं होने के कारण खेलते-खेलते कलामुद्दीन का आठ वर्षीय पुत्र फईमुद्दीन कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया। किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।