गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज में एक बालिका की डनलप से कुचलकर मौत हो गई।
कौशल कुमार की तीन वर्षीय बेटी झलक डनलप के पहिए के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल झलक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान डनलप घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।