महेवागंज। डीएम की चेतावनी पर कस्बे में गेहूं खरीद फिर चालू हो जाने से किसानों को राहत मिली है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश एक जून को गेहूं क्रय केंद्रों की सच्चाई जानने अचानक जा पहुंचे थे। इस दौरान डीएम को न तो केंद्राें पर तोल होती मिली और न ही केंद्र प्रभारी मौजूद मिले। दोनो केंद्र प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए जिलाधिकारी ने किसानों का तत्काल गेहूं खरीदने के निर्देश दिए थे। इस दौरान बालूडीह स्थित विपणन शाखा की क्रय एजेंसी पर मौजूद मिले विपणन सहायक राजपथ ने डीएम को डिलीवरी ने होने के कारण गेहूं खरीद न होना कारण बताया। यही स्थिति दुबग्गा रोड पर हाथीपुर गणेशगंज सोसायटी के पीसीएफ क्रय केंद्र पर देखने को मिली। डीएम ने कें द्र कर्मियो के प्रति कड़ा रुख दिखाते हुए गेहूं खरीदने में कोताही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सेंटर पर सिर्फ किसानों का गेंहू तोला जाए, बिचौलिए केंद्र के इर्दगिर्द भी न दिखाई दें। डीएम की चेतावनी के बाद दोनाें क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है । विपणन शाखा पर ही एक से चार जून तक 1413.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वही पीसीएफ के सोसायटी केंद्र पर भी सैकड़ों क्विंटल गेहूं इन चार दिनों में खरीदा गया।