मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) (नेटवर्क)। वन विभाग ने अलियापुर गांव के मजरा महुआ ढाक स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने से राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव बरामद किया है। उप वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया कि यह शव चार पांच दिन पुराना प्रतीत होता है। संभवत: खेत में कीटनाशक का प्रयोग किए जाने से जहरीले हुए पानी को पीने से मोर की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग ने मोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।