सुुंदरवल। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सांभर चौरा के निकट हादसा हुआ। कोतवाली सदर के गांव जमकोहना निवासी 24 वर्षीय छोटेलाल अपने मौसेरे भाई बेलिहान निवासी अशोक का गौना कराने आया था। वह अशोक के भाई सर्वेश व साले नरेंद्र के साथ बाइक से पड़ोस के गांव से बेलिहान लौट रहा था। रास्ते में सांभर चौराहे के निकट हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।