पलियाकलां। गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय बिलहइया गुरुद्वारा में तीन दिन चले अखंडपाठ के बाद भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
कथावाचकों ने गुरुनानक जी द्वारा की गई समाज सेवा का बखान कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी सेवादार बलविंदर सिंह, प्रबंधक जसवंत सिंह, सहित भूपेंद्र सिंह, लाभ सिंह, लाहरा सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, गुरुनाम सिंह, हरप्रीत सिंह आदि ने सहभागिता की।