फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ फुट ऊंचा ताजिया रहेगा आर्कषण का केंद्र

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर से सटे सुआगाड़ा के पास खेतों में बन कर तैयार 150 फुट का ताजिया लोगों के आर्कषण का केंद्र बन गया है, दावा किया जा रहा है कि जिले में इससे बड़ा ताजिया कहीं नहीं बना है, पुलिस के पास भी इससे बड़ी किसी ताजिया की सूचना नहीं है, ताजिया हिदायतनगर के अकीदतमंदों की कमेटी के देखरेख में बन रहा है। ताजिया बनाने के लिए सीतापुर में महोली रोड पर स्थित भेखा के कारीगर बुलाए गए थे और ताजिया बनाने की सामग्री भी वहीं से आई। ताजिया बनाने के लिए पिछले तीन दिन से लगातार काम किया गया है। कमेटी शकील हुसैन का कहना है कि ताजिया बनाने में लाखों रुपये का खर्च आया है। बता दें कि जिले में अमूनन 70 फुट के ताजिए ही बनाए जाते हैं लेकिन इस बार डेढ़ सौ फुट का ताजिया बनाकर आस्था दिखाई है। इस वर्ष जिले में रंगीलानगर, अग्गर और राजापुर में बड़े ताजिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें