फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी संगीत के साथ दशहरा मेले का समापन

Mon, 13 Oct 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गीत और डांस पर रात भर थिरके लोग
विज्ञापन

शारदानगर। दशहरा मेले में शनिवार की रात भोजपुरी संगीत हुआ, जिसमें सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी नें दर्शको को अपने अंदाज से थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कस्बे में कई दिनों से चल रहे दशहरा मेले का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। मुख्य अतिथि सहायक अभियंता शारदानगर सैयद इफ्तेखार अहमद ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कलाकार सुरेश कुशवाहा ने देवी गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डांसर काजल और राजू के युगल नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही डांसर सुप्रिया और तान्या ने भी अपने नृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी गायिका जया ने गीतों से समां बांधे रखा। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आरके श्रीवास्तव, संरक्षक सत्यदेव सिंह, प्रबंधक संतोष सिंह, उपाध्यक्ष जंगबहादुर यादव एवं संयोजक संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें