फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोर्ड परीक्षा में 97 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 फरवरी से दो पालियों में शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च और इंटरमीडिएट की चार मार्च को समाप्त होगी।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह आठ से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली के पेपर दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 97068 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुरूआत 16 फरवरी को हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के प्रश्न-पत्र से होगी, जबकि इंटरमीडिएट के सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान और दोपहर की पाली में हिंदी एवं सामान्य हिंदी का पेपर देंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल
पंजीकृत परीक्षार्थी - 55585
छात्र- 31597
छात्राएं- 23988
इंटरमीडिएट=
छात्र- 23516
छात्राएं- 17967
141 केंद्रों पर होगी परीक्षा
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 141 केंद्रों पर होगा, जिनकी सूची लगभग फाइनल हो चुकी है।
प्रभारी डीआईओएस एवं बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बोर्ड ने केंद्र के लिए 149 विद्यालयों की सूची प्रस्तावित की थी, जिस पर आई करीब 92 आपत्तियों के बाद 141 स्कूल केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए 132 स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें