मैलानी। निकटवर्ती गांव लोचनपुर में करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव निवासी 48 वर्षीय कश्मीर सिंह दोपहर में घर पर ही स्विच ऑन करते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई और घर में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ब्यूरो