14 एलकेएच 801-बालिकाओं की जांच करती डा0 मनीषा
बा स्कूल की 30 छात्राओं को हुआ वायरल फीवर
जंगबहादुरगंज। पसगवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करीब तीस बालिकाएं वायरल बुखार और सिरदर्द से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय जाकर बीमार बालिकाओं की जांच कर दवाएं वितरित कीं। वार्डन रजनीश कुमारी से सूचना मिलते ही बीईओ शमशेर सिंह राना ने बा स्कूल पहुंचकर बीमार बालिकाओं का हाल चाल जाना। उनकी सूचना पर सीएचसी पसगवां की चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा अवस्थी, काउंसलर शालिनी अवस्थी बॉ स्कूल पहुंची और बालिकाओं की जांच की। जांच के बाद डॉ मनीषा अवस्थी ने बताया कि कोई गंभीर बीमार नहीं है। बुखार और सिरदर्द से बालिकाएं पीड़ित हैं। दवाएं दे दी गई हैं। उधर बीईओ ने बताया कि बुखार पीड़ित पांच बालिकाओं को उनके घर भेजा गया है। इस दौरान समन्वयक बालिका शिक्षा सतेंद्र बहादुर सिंह, संकुल प्रभारी मो. जफर आदि मौजूद रहे।