फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

सिसैया चौराहे के निकट हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय एकता का प्रतीक विराट कुश्ती दंगल हुआ, जिसमें भारत के साथ ही नेपाल के पहलवानों ने भी अपने दमखम दिखाए।
क्षेत्रीय पहलवान भी बाहरी पहलवानों से जोर आजमाइश कर रहे हैं। पहली कुश्ती बाबा हरिओम दास पहलवान हरिद्वार और मोनू सिंह पहलवान हरियाणा कुरुक्षेत्र के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी। दूसरी कुश्ती में राजस्थान के कालू पहलवान ने कलियर शरीफ के नदीम कुरैशी को पटकनी दी। राहुल पहलवान दिल्ली और पारस थापा पहलवान काठमांडू नेपाल के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। चौथी कुश्ती राजू पहलवान बनारस और नदीम पहलवान के बीच हुई, जिसमें नदीम पहलवान विजयी हुए। पांचवीं कुश्ती रमेश पहलवान गोरखपुर और उमेश पहलवान बिहार के बीच हुई जो बराबर रही। राधा किशन पहलवान बिहार को राहुल पहलवान दिल्ली ने पटकनी देकर कुश्ती जीत ली। निर्णायक की भूमिका उन्नाव के चांदराम तिवारी टेक्निकल कोच ने की। इस मौके पर शिवम अवस्थी, वकील राजपूत, सत्यनारायण मौर्य, शोनू अवस्थी, वीरू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें