फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोकसभा चुनाव में लगेंगे 870 वाहन, अधिग्रहण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही परिवहन निगम ने वाहन अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। वाहनों को चिह्नित किया जाने लगा है। इसके बाद मालिकों को पत्र जारी किया जाएगा, ताकि वह चुनाव के दौरान अपना-अपना वाहन उपलब्ध करा देंं। वाहन देने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

जनपद में दो लोकसभा खीरी व धौरहरा सीट पर चुनाव होना है। चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव में लगाए जाने के लिए वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। दोनों सीट पर चुनाव के लिए करीब 870 के आसपास वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसमें 430 बड़ी बसें, 280 छोटी बसें, 30 ट्रक, 50 मिनी ट्रक व अन्य वाहन लगाए जाने है। हालांकि वाहनों की संख्या अभी फाइनल नहीं है। संख्या घट और बढ़ सकती है।
पोलिंग बूथों के लिए वाहनों की संख्या तय हो गई है, लेकिन सुरक्षा में लगाए जाने वाले वाहनों की संख्या अभी फाइनल नहीं है। एक-दो दिन में वाहनों की संख्या निर्धारित कर दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान फोर्स और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। निजी वाहनों के अलावा रोडवेज की बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाना है। चुनाव में वाहन लगाए जाने के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए करीब 870 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसमें बस, ट्रक व अन्य वाहन शामिल होंगे। वाहनों की लिस्ट तैयार की जा रही है। वाहनों की लिस्ट तैयार होने के बाद मालिकों को अधिग्रहण से संबंधित नोटिस जारी किया जाएगा। -आलोक कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें