फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सस्ती जमीन खरीदने के लालच में गवां बैठे 87 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। लखनऊ और लखीमपुर में सरकारी जमीन दिलाने के नाम झांसा देकर एक व्यक्ति ने 87 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला 2021 का बताया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी पीड़ित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि करीब छह साल पहले वह लखीमपुर के मोहल्ला सरनापुरम गढ़ी में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जहां पर श्याम जी मिश्रा नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों में बातचीत हुई।
इस दौरान श्याम जी मिश्रा ने लखीमपुर और लखनऊ में सरकारी भूमि नीलामी में सस्ते दामों में दिलवाने की बात कही। सस्ती जगह दिलाने के नाम पर श्याम जी मिश्रा ने लखनऊ में बक्शी का तालाब के पास एक पांच हजार स्क्वायर फुट का प्लॉट दिखाया था। प्लॉट के सभी कागजात भी दिखाए थे।
विज्ञापन

विश्वास होने पर मामला तय हो गया। इस पर श्याम जी मिश्रा नाम के युवक ने अपने भतीजे के खाते में 9 व 10 अक्तूबर 2021 को 50-50 हजार, 11 अक्तूबर 2021 को 2,20,000, 12 अक्तूबर 2021 को 80 हजार मंगवाए।
इसके बाद अलग-अलग तारीखों में श्याम जी मिश्रा ने खुद के खाते के अलावा नितिन मिश्रा, नंद किशोर, अनूप शर्मा, यूसुफ अंसारी, अभिषेक कुमार (सेवा केंद्र) के खातों में 86,95,629 रुपये ले लिए। साल बीत जाने के बाद भी जब जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित खुद के साथ ठगी होने पर 13 जुलाई 2024 को सदर कोतवाली पहुंचा, जहां पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने श्याम जी मिश्रा को कोतवाली भी बुलाया और दोनों के बीच बातचीत हुई। श्याम जी मिश्रा ने सहमति पत्र देते हुए 30 जुलाई 2024 को पांच लाख रुपये देने और बाकी की रकम 10 अक्तूबर तक देने का वादा किया था लेकिन समयावधि बीत जाने के बाद भी आज तक रुपया नहीं लौटाया है। पीड़ित ने एसपी गणेश प्रसाद साहा से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें