मैगलगंज। थाना क्षेत्र के चपरतला गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक फिसिंग कैट की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने फिसिंग कैट के शव को देखा तो भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे रेंजर आरपी गौतम ने जानवर की पहचान फिसिंग कैट के रूप में की। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को दफना दिया गया है। रेंजन ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ जानवर फिसिंग कैट है जो शेड्यूल वन श्रेणी का जीव है।