गन्ने के खेत में मिला महिला का शव
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली के ग्राम कसरावल निवासी 55 वर्षीय आयशा का शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। वह घरों में मांगकर अपना गुजारा करती थी।
गांव कसरावल निवासी रफी ने बताया कि उसकी मां रोज की तरह मंगलवार को भी मांगने गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर तलाश की गई तो पता चला कि वह उसी दिन गांव सिसौरा नासिर में देखी गई थी लेकिन मां आयशा का कोई पता नहीं चला। बुधवार की शाम गांव के ही सिराजुद्दीन के खेत में शव देखा गया तो वह लोग मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मृतका के पुत्र ने किसी रंजिश आदि से भी इंकार किया है। ब्यूरो