नोटिस बोर्ड पर अपना क्लास देखती छात्रा।
लखीमपुर खीरी। नीट की परीक्षा रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 1748 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1672 ही परीक्षा में शामिल हुए और 76 अनुपस्थित रहे।
हरि माया इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं नीट परीक्षा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, पॉल इंटरनेशनल स्कूल, हरि माया इंटरनेशनल स्कूल सहित पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। सघन तलाशी के बाद छात्रों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। इसमें 1748 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से परीक्षा में सिर्फ 1672 छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए, जबकि 76 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि चारों केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। संवाद