गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में आग लगने से एक घर जल गया है, जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है।
गांव अहमदननगर निवासी आदेश कुमार तिवारी अपने घर में सोए थे। नवरात्र में देवी स्थापना की अखंड ज्योति जल रही थी। सुबह पांच बजे अचानक आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्योति से झोपड़ी में आग लगी है। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में आदेश के 10 हजार रुपये सहित घरेलू सारा सामान जल गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने अग्नि पीड़ित को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।