फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बॉर्डर एरिया के 647 घरों को मिलेगी फ्री डिश कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले 647 परिवारों को फ्री डिश कनेक्शन दिया जाएगा। इन घरों को चिह्नित किया जा चुका है। प्रसार भारती ने इनकी संख्या और सूचना भी पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना चलाई जा रही है। सीमा से सटे इन गांवों में नेटवर्क की समस्या रहती है। घरों में टीवी तो है, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण लोग कार्यक्रम देख नहीं पाते। बॉर्डर एरिया के लोगों की इस समस्या के समाधान को केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों को चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिनके यहां डिश का कनेक्शन नहीं है।
इसी क्रम में बॉर्डर एरिया के गांवों में सर्वे के बाद 647 परिवारों को चिह्नित किया गया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इन घरों को फ्री डिश कनेक्शन दिया जाएगा। जिले में पालिया और निघासन के गांव नेपाल सीमा से सटे हैं। इन गांवों में नेटवर्क की समस्या रहती है। इनको पहले चरण में डीटीएच का कनेक्शन दिया जाएगा। लोग देश-दुनिया में होने वाले कार्यक्रमों, घटनाक्रमों के बारे में घर बैठे टीवी पर देख सकेंगे।
विज्ञापन




आठ जिलों में कराया गया है यह सर्वे
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना में नेपाल सीमा से सटे आठ जिलों में फ्री डिश कनेक्शन का सर्वे कराया गया। इन जिलों में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती व महराजगंज शामिल है। प्रसार भारती ने इन आठ जिलों में दिए जाने वाले फ्री डिश कनेक्शन की संख्या भी पोर्टल पर अपलोड कर दी। आठ जिलों में 8222 घरों को डिश कनेक्शन दिया जाएगा। सबसे अधिक 2295 फ्री डिश कनेक्शन महराजगंज में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें