सड़क हादसे से बाइक सवारों को बचाने को एसपी ने की पहल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा और हादसे के दौरान बाइक सवारों को बचाने के लिए एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने जिले में नई पहल शुरू की है। उन्होंने बुधवार को चौराहों पर चेकिंग कर लोगों को हेल्मेट पहनने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि यातायात पुलिस की ओर से नि:शुल्क हेलमेट पहनाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि अब बिना हेल्मेट दिखे तो कार्रवाई की जाएगी। जिनको हेल्मेट दिए गए। उनको मोबाइल नंबर, बाइक नंबर और अन्य डिटेल भी रिकार्ड की गई। साथ ही एसपी ने बताया कि जिले में पुलिस महानिदेशक के आदेश पर 21, 22, 23 और 25 सितंबर को निर्धारित समय पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया, शहर कोतवाल दीपक शुक्ला, यातायात उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह समेत कई चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।