लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस ने खोए मोबाइलों को सर्विलांस की मदद से बरामद किए हैं। खोए मोबाइल मिलने के बाद से लोगों में खुशी देखी। मीडिया सेल ने जारी किए गए प्रेस नोट में बताया कि सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच के अभियान के तहत कुछ महीनों में खोए मोबाइलों को बरामद किया है। पुलिस को 55 स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत सात लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। संवाद