फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी को जंगल से बाहर नहीं भटकेंगे वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज में वन्यजीवों को अब पानी पीने को तरसना नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी में ताल-तलैय्यों का पानी सूखने के बाद वन विभाग ने जानवरों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह जंगल में बनाए गए पक्के वॉटरहोलों में टैंकरों के जरिये पानी भरवाना शुरू कर दिया है। मैलानी रेंजर केपी सिंह के निर्देश पर जटपुरा और महुरेना बीट में जगह-जगह बनाए गए पक्के वॉटरहोलों टैंकरों के जरिये शनिवार सवेरे पानी भरवाया गया। इसके अलावा कच्चे वॉटरहोलों में पंपिग सेट के जरिए पानी भरवाया जा रहा है। इससे अब गर्मियों के दिनों में जंगली जानवरों को पानी को तरसना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें