निघासन। गांव नौगवां निवासी कल्लूराम ने बताया कि उसके घर पर किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी, जिससे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके मकान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामसागर, सोबरन, छत्रपाल और अनुरुद्ध का मकान भी अपने आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में सोबरन की एक भैंस भी जिंदा जल गई।इसके अलावा सभी घरों में रखी नकदी, अनाज, जेवर समेत करीब एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। उधर, गांव बरोठा निवासी रफीक और नसीम का खेत गांव के पूरब की तरफ है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके खेत में पके खड़े गेहूं में अचानक आग लग गई। तेज हवा होने के कारण खेत में खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया।